भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 132 वर्ष (1885-2017)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 132 वर्ष (1885-2017) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी ; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य) , दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 19 वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य 20 वी सदी में , कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में , अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ , ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी थी। 1947 में आजादी के बाद , कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर 2016 तक , 16 आम चुनावों में से , कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता हैं और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया ; अतः , कुल 49 वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में , कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं ; पहले जवाहरलाल नेहरू ( 1947-1965) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह ( 2004-2014) थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास दो विभिन्न काल से गुज़रता ह...