MCD चुनाव 2017 के मायने

2007 के चुनावों दिल्ली नगर निगम एक हुआ करता था, 2012 में इसके तीन हिस्से कर दिए गए। दिल्ली नगर निगम दिल्ली के 11 जिलों में से 8 जिले कवर करती आते हैं बाकि के जिले नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल यानि एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोन्मेंट बोर्ड देखता है। एमसीडी के अंतर्गत दिल्ली का 1397 किलोमीटर का एरिया आता है। दिल्ली में तीनों एमसीडी मिलाकर कुल 272 वार्ड हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 136 वार्डों (50 प्रतिशत सीट ) को महिलाओं के आरक्षित कर दिया है। MCD चुनाव के मद्देनजर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने 140 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। उन्होंने यह लिस्ट अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है। 272 सीटों पर होने वाले MCD चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी जोर लगा रही है और अच्छे नतीजो की उम्मीद है। उम्मीद है कि कांग्रेस की ओर से पांच बड़े नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल MCD चुनाव में होगा। कूड़ा-कचरा के प्रबंधन का प्लान पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश पेश करेंगे। नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने का खाका शशि थरूर और सलमान खुर्शीद तैयार करेंगे। साथ ...